Monday, 1 January 2018

भारत की गरीबी

                                    हैलो दोस्तों
        आज में इस पोस्ट में आपसे शेयर करने वाला हु| भारत की गरीबी के कुछ पहलु,वैसे तोह हमारा देश पूरी दुनियाँ मे सबसे ज्यादा करोड़ पति की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है,लेकिन वही हमारा देश करप्शन और गरीबी में किसी से पीछे नहीं है,हमारे देश में ज्यादातर बच्चे काम अपने घर के खर्चे चलाने  के लिए करते है.जबकि उनकी उम्र पढ़ाई करने की होती है.ताजुब तो ये जानकर होता है की हमारे भारत देश के २०% बच्चे ५ साल के होने से पहले कुपोशढ़ के शिकार होकर मर जाते है.तो कही न कही कोई न कोई गलती हो रही है,हमारे देश के जिम्मेदार नागरिको से,हमारे देश की सरकार से,हमारे देश में कई ऐसे हुनर है जो दुनियाँ में अपने देश का नाम बहुत ऊपर पंहुचा सकते है.हमारा देश एक बिगड़ा हुआ शराबी बन चूका है जिसे हम सुधारने की सोचते तो है लेकिन सोचने के बाद कुछ करते नहीं है. हमारे देश के नागरिक भूल चुके है की उनके मूल  कर्तव्य क्या है.आज हम जो पैसे,दूध और प्रशाद मंदिरो पर चढ़ाते है अगर थोड़ा सा अपने दिमांग पर जोर डालकर उसे किसी गरीब की भूक मिटाने में इस्तेमाल करे,तो अपने देश की दशा कुछ और ही हो सकती है.हमारे देश की सरकार लड़ रही है राम और रहीम के पीछे। लेकिन एक राजनैतिक वरिष्ठ पार्टी को किसी राम और रहीम के लिए नहीं वल्कि,शिक्षा,रोजगार और स्वास्थय के लिए लड़ना चाहिए। जिन मुद्दों पर हमारे देश की उन्नति  निर्भर है उनके लिए लड़ना चाहिए। हमारे देश के भविष्य आज सड़को पर गाड़िया साफ़ करते है,आज वो बच्चे जिनकी मुस्कुराहटो में खुदा बस्ता था. वो कही गुम हो गई है.आखिर इन् सबका जिम्मेदार कोण है.हम,तुम या सरकार।हिन्दू और मुस्लिम पर ध्यान ना देकर सिर्फ और सिर्फ इंसानियत पर जोर दे तो ना किसी राम की जरूरत होगी और ना रहीम की.जब हम किसी मंदिर पर पैसे चढ़ाते है तो हमें वो ख़ुशी नहीं मिलती जो ख़ुशी हमें किसी गरीब को खाना खिलाने पर मिलती है.जब हम खुद सरकार को चुन सकते है तो हम खुद सरकार से इस गरीबी,बेरोजगारी और भ्रस्टाचार को हमेशा हमेशा के लिए दूर करने की अपील क्यों नहीं कर सकते।हमें गरीबी को दूर करने के लिए एक पहल तो करनी ही होगी आज नहीं तो कल लेकिन करनी जरूर होगी।अपने लिए नहीं इन गरीब बच्चो और अपने देश और देश के भविष्य के लिए...... | 

Saturday, 4 November 2017

भारत की परेशानियां

    हैलो दोस्तों, आज हम अपने देश भारत में कई परेशानियों का सामना करते है,लेकिन असल में ये परेशानियॉ वो है जिनके होने की कोई वजह नहीं है,ये बस हमारे देश के कुछ भ्रस्ट नेताओ की वजह से है,गलती उन् नेताओ की भी नहीं है क्युकी उनको तोह हमने ही चुना है,शायद हम नहीं जानते लेकिन हमारा छोटा चुनाव देश के विकास में बहुत बड़ी भागीदारी निभाता है,असल में हम लोग युवाओ की कमी की वजह से विकास नहीं कर पा रहे,आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की पूरी दुनिया में हमारे देश(भारत) में सबसे ज्यादा युवाओ की संख्या है,
ये जानकर बड़ा दुःख होता है की हमारे देश में सबसे ज्यादा युवाओ की संख्या होने के बाद भी हम लोग अब तक तक विकासशील है,सबसे बड़ा कारड़ ये है| की हमारे भारत के युवा विज्ञान की तरफ ध्यान ना देकर पूजा पाठ में ज्यादा रूचि ले रहे है,स्वामी विवकानंद ने कहा है की युवाओ को युवा अवस्था में पूजा करने की वजह फुटबाल खेलनी चाहिए| युवाओ  का सबसे बड़ा हथियार खुद उनका शरीर होता है,हमारे देश में युवाओ की संख्या बाकी देशो के मुकाबले काफी ज्यादा है,लेकिन फिर भी हमारा देश अब तक विकसित नहीं हो पाया। वो विकाशसील की राह पर ही डगमगा रहा है। देश तरक्की तब करता है जब उस देश के नागरिक जागरूक और शिक्षित होते है और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझते है।तो ये मेरी पोस्ट केवल और केवल उन् युवाओ के लिए है जो अपने देश को प्यार करते है लेकिन कही रास्ता भटक गए है,मुझे उम्मीद है की मेरे देश के युवा ये समझेंगे और भारत को आगे लेकर जायेगे,



तीन कहानियाँ- जो बदल सकती हैं आपकी ज़िन्दगी !

मेरे प्यारे दोस्तों             पढ़िए iPod और iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के founder Steve Jobs के जीवन की तीन कहानियां जो बदल सकती हैं...