Wednesday, 14 February 2018

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है.

हेलो दोस्तों
          क्या आप जानना चाहते है की valentine day क्यों मनाते  है और valentine day की history क्या है. तो ये आपके लिए सही post है,हमारे देश भारत को festival वाला देश माना जाता है.क्युकी यहाँ सभी लोग मिलकर हर festival मनाते है,जैसे होली,दिवाली,क्रिसमस इत्यादि।भारत में जितने भी लोग त्यौहार मनातें  है उन् त्योहारों के पीछे एक कहानी होती है,जो इतिहास के पन्नो पर लिखी गयी है और वो
सभी त्यौहार सदियों से मनाये जाते है इन् त्योहारों को सभी लोग अपने अपने तरीके से मनाते है,एक और दिन जिसे सभी लोग मिलकर मनाते है.जिसे हम valentine day के नाम से जानते है.इस दिन को हम प्यार का दिन भी कहते है,क्या आपने कभी ये सोचा है की क्यों हम 14 february को valentine day मनाते है ?. इस दिन के पीछे भी एक सच्ची और दिल चस्प प्यार भरी कहानी है इस दिन के बारे में शायद आपको पता हो और अगर नहीं पता तो आज मैं आपको बताऊंगा की valentine day क्यों मनाया जाता है,और इसके पीछे का इतिहास क्या है. valentine day एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था जिसका नाम valentine था.इस प्यार के दिन की कहानी की शुरुआत प्यार से भरा हुआ नहीं है,ये कहानी एक दुस्ट राजा और कृपालु संत के बिच मुठभेड के बारे में है.इस दिन की शुरुआत होती है rome की तीसरी सदी से जहाँ एक अत्याचारी राजा हुआ करता था जिसका नाम claudius था. Rome के राजा का मानना था की एक अकेला सिपाही एक शादीशुदा सिपाही के मुकाबले जंग के लिए एक उचित और प्रभाव साली साबित हो सकता है.क्युकी एक शादीशुदा सिपाही को हर वक़्त बस इसी बात की  चिंता लगी रहती है,की उसके मर जाने के बाद उसके परिवार का क्या होगा।और इसी कारण वो जंग में अपना पूरा ध्यान नहीं दे पता है.यही सोच कर claudius राजा ने एलान किया की उसके राज्य का कोई सिपाही शादी नहीं करेगा और जिस किसी ने उसके इस आदेश का उलंघन किया तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी।राजा के इस फैसले से सभी सिपाही दुखी थे और उन्हें ये भी पता था की ये फैसला गलत है.लेकिन राजा के डर से किसी ने भी इसका उलंघन करने की कोशिश नहीं की और उसकी इस आज्ञा का पालन करने के लिए मजबूर हो गए.लेकिन rome के संत valentine को ये नाइंसाफी बिलकुल मंजूर नहीं थी इसलिए उसने राजा से छिपकर सिपाहियों की मदत की और उनकी शादी करवाने लगे.जो भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहते थे वो valen tine के पास आते थे और valentine उनकी मदत भी करते थे  शादी करवा देते थे.इसी तरह valentine  बहुत से सिपाहियों की गुप्त शादी करवा चुके थे.
लेकिन सच ज्यादा दिन तक छुपता नहीं है किसी न किसी दिन सच सबके सामने आ ही जाता है.उसी तरह valentine के इस काम के बारे में claudius राजा के कान में खबर  पहुंच गयी.valentine ने राजा के आदेश का पालन नहीं किया।इसलिए राजा ने वैलेंटाइन को सजा-ऐ-मौत सुना दी और उन्हें जेल के अंदर डाल दिया गया.जेल के अंदर valentine अपनी मौत का इंतज़ार कर रहे थे और एक दिन उनके पास जेलर आया  जिसका नाम Asterius था। Rome के लोगो का कहना था की valentine के पास एक दिव्या शक्ति थी जिसके इस्तेमाल से वो लोगो को तकलीफ से मुक्ति दिला देता था.Asterius की एक बेटी थी और उसे valentine के पास बसी जादुई शक्ति के बारे में पता था,इसलिए वो valentine के पास जाकर विनती करने लगा की उसकी बेटी की आँखों की रौशनी को अपनी दिव्य शक्ति से ठीक कर दे valentine एक नेक दिल इंसान थे और वो सबकी मदत करते थे इसलिए उन्होंने जेलर की भी मदत की और उनकी अंधी बेटी की आँखों को अपनी शक्ति से ठीक कर दिया।
उस दिन के बाद valentine और Asterius की बेटी के बिच दोस्ती हो गयी थी और वो दोस्ती कब प्यार में बदल गयी उन्हें पता ही नहीं चला.Asterius की बेटी को valentine की मौत होने वाली है ये सोच सोच कर गहरा सदमा लग गया था और आखिर कार वो 14 february वाला दिन आगया था जिस दिन valentine को फ़ासी लगने वाली थी.अपनी मौत से पहले valentine ने जेलर से एक पेन और कागज़ मांगा और उस कागज में उसने जेलर की बेटी के लिया एक अलविदा सन्देश लिखा।पन्ने के आखिर में उसने "तुम्हारा  valentine" लिखा था.ये वो लफ्ज है जिन्हे  याद करते है।
valentine के इस बलिदान की वजह से 14 february को उनके नाम से रखा गया और इस दिन को पूरी दुनिया में सभी प्यार करने वाले लोग valentine को हमेशा याद करते है और एक दूसरे के साथ प्यार बाटते है इस दिन को सभी प्यार करने वाले लोग अपने प्रेमी प्रेमिका को फूल,तोहफे और chocolate देकर अपने प्यार का इजहार करते है. 

No comments:

Post a Comment

तीन कहानियाँ- जो बदल सकती हैं आपकी ज़िन्दगी !

मेरे प्यारे दोस्तों             पढ़िए iPod और iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के founder Steve Jobs के जीवन की तीन कहानियां जो बदल सकती हैं...